गुरुग्राम: भौंड़सी से चाइनीज ऐप के जरिए ठगी करने वाले 2 साइबर ठग गिरफ्तार
साइबर अपराध रोकथाम पुलिस टीम ने मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर सोहना ब्लॉक के गांव भौंड़सी की मारूतिकुंज कॉलोनी से 2 साइबर ठगों को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। पकड़ में आए साइबर ठगों की पहचान मोहित और विक्की निवासी मारूतिकुंज कॉलोनी, भौंड़सी के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 3 लैपटॉप और 5 मोबाइल भी बरामद किए है।