गिरिडीह: सेवा पखवाड़ा 2025: झंडा मैदान में पीएम नरेंद्र मोदी की जीवनी पर प्रदर्शनी का आयोजन
भाजपा की ओर से सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत शनिवार को 3 बजे झंडा मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कोडरमा सांसद सह केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने फीता काटकर किया।