इटावा: रम्पुरा गांव में जमीनी विवाद में लाइसेंसी बन्दूक से गोली मारकर भतीजे की हत्या करने पर चाचा गिरफ्तार, बन्दूक जप्त
Etawah, Etawah | Jul 20, 2024 चौबिया थाना क्षेत्र के रम्पुरा गांव में जमीन विवाद में लाइसेंसी बंदूक से चाचा उदयवीर सिंह द्वारा भतीजे राजवीर सिंह की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने 12 घण्टे के अंदर हत्या करने वाले चाचा उदयवीर सिंह पुत्र श्रीकृष्ण को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। वहीं उनके पास से हत्या में प्रयोग लाइसेंसी बंदूक व 2 जिन्दा 1 खोखा कारतूस बरामद किए हैं।