इटावा: चौबिया इलाके में हुए गोलीकांड को लेकर एसएसपी ने किया खुलासा, 24 घंटे के अंदर की गई कार्रवाई
Etawah, Etawah | Jul 20, 2024 चौबिया इलाके में हुए गोलीकांड को लेकर एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में कल गोली चली थी जिस बंदूक से गोली चलाई गई थी उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसके साथ ही लाइसेंसी हथियार के निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी। एक आरोपी जो है उसका पीजीआई में इलाज़ चल रहा है वो भी घायल हो गया था।