इटावा: पचावली रोड पर तेज रफ्तार ऑटो ने बाइक सवार दो स्टेनो को टक्कर मारकर घायल किया, जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है
Etawah, Etawah | Jul 20, 2024 फ्रेंड्स कालोनी इलाके के पचावली रोड पर ऑटो ने बाइक सवार दो स्टेनो को टक्कर मारकर घायल किया है। घटना में बताया कि यशोदा नगर के रहने वाले दो स्टेनो संजवी और प्रेमपाल ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी पचावली रोड पर ऑटो ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहा पर दोनो का डॉक्टर की देखरेख में इलाज कराया गया है।