इटावा: पुल कहारन में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Etawah, Etawah | Jul 20, 2024 कोतवाली इलाके के पुल कहारन पर घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या की, परिजनों ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत बताया है। बताया गया कि पुल कहारन के रहने वाले गौरव राज उर्फ बिट्टू ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं परिजन ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगना बताया है। हालांकि मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया में जुटी है।