गढ़वा: कल्याणपुर में झामुमो संयोजक मंडली की बैठक में जिला कमिटी के पदाधिकारियों के नामों पर बनी सहमति
Garhwa, Garhwa | Nov 13, 2026 झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय के निर्देशानुसार जिला संयोजक मंडली की दूसरी बैठक शुक्रवार को पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के कल्याणपुर स्थित आवास पर उनकी अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में संगठनात्मक मजबूती और जिला कमिटी के पुनर्गठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।