क्षेत्र में मानसून की बेरुखी अब किसानों की चिंता बढ़ाने लगी है। शुरुआती बारिश के बाद लंबे अंतराल से वर्षा नहीं होने के कारण खेतों में नमी तेजी से कम हो रही है। ऐसे में किसान फसलों को बचाने के लिए खेतों में कोलपा चलाकर मिट्टी में नमी बनाए रखने का प्रयास कर रहे हैं। सोयाबीन, कपास और मक्का जैसी खरीफ फसलों की बुवाई के बाद बारिश की खेंच ने किसानों की मुश्किलें ब