बेतिया: जिला बल के सिपाही भगवान सिंह के पार्थिव शरीर को दी गई श्रद्धांजलि
आज 25 मई दोपहर करीब 1 बजे बेतिया पुलिस केंद्र परिसर में बेतिया जिला बल के सिपाही भगवान सिंह के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी गई, बता दें कि भगवान सिंह बेतिया जिला बल के सिपाही संख्या 14 के पद पर कार्यरत थे, अचानक उनकी मृत्यु से पूरे जिला पुलिस परिवार में गम का माहौल है, पुलिस केंद्र परिसर में एसपी शौर्य सुमन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।