बेतिया: सदर दो DSP रजनीश कांत प्रियदर्शी ने की प्रेसवार्ता, बताया- मृतक के पिता के आवेदन पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की
बेतिया में सदर डीएसपी दो रजनीशकांत प्रियदर्शी ने अपने बयान में कहा कि 22 मई को बैरिया थाना क्षेत्र के पखनाहा बाजार स्थित प्रोजेक्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में मिट्ठू कुमार को उसके साथियों के द्वारा चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी, मृतक के पिता के आवेदन पर पुलिस ने मामले की जांच की, जिसमें पाया गया कि मृतक और चाकू मारने वाले सभी दोस्त हैं।