बेतिया: सिपाही सोनू कुमार की हत्या मामले में पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की
बेतिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा आज 25 मई शाम 4 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया की 19 अप्रैल को रात करीब 10:30 बजे सिपाही सर्वजीत कुमार के द्वारा अपने राइफल से सिपाही सोनू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आज आरोप पत्र माननीय न्यायालय में समर्पित कर दिया।