बेतिया: बेतिया में राजस्व कर्मचारी पद से सेवानिवृत्त कर्मियों का संविदा पर होगा नियोजन
बेतिया में आज 25 मई दोपहर 2 बजे पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार द्वारा राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल से उत्पन्न परिस्थिति के कारण आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सेवानिवृत राजस्व कर्मचारी को नियोजित करने जा रही है।