बेतिया: जनता की आवाज़ उठाने को CPI तैयार, बैरिया में 26 मई को अंचल सम्मेलन, तैयारियां ज़ोरों पर
बेतिया में आज 25 मई रविवार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बैरिया अंचल सचिव ज्वालाकंद द्विवेदी ने आज शाम लगभग 5 बजे बलिराम भवन स्थित पार्टी के जिला कार्यालय से एक आधिकारिक बयान जारी किया, उन्होंने बताया कि वर्तमान में पार्टी के विभिन्न शाखाओं के सम्मेलन का दौर चल रहा है और इन्हीं सम्मेलनों की समाप्ति के उपरांत अंचल स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाता है।