बेतिया: 9 जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का ऐलान, बेतिया में होगा विशाल मार्च
बेतिया में आज 25 मई शाम करीब 5:30 बजे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कार्यालय बलिराम भवन से पार्टी के जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने एक प्रेस बयान जारी किया, केंद्रीय श्रम संगठन मंच द्वारा पूर्व निर्धारित 20 मई की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल को देश की राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है, अब यह हड़ताल आगामी 9 जुलाई को आयोजित की जाएगी।