टीकमगढ़: प्रशासन की सख्ती: अंजली शर्मा व ओमपाल सिंह ने विभिन्न निर्माण कार्यों और सड़कों का किया निरीक्षण
नगर के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर अधिकारियों ने निर्माणाधीन सड़कों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित ठेकेदारों को गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि निर्माण कार्यों का समय-समय पर निरीक्षण किया जाएगा और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।