दन्नाहार थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों के द्वारा ट्रैक्टर ट्राली को चोरी कर लिया गया। वहीं ट्रैक्टर ट्राली चोरी करने का वीडियो पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।