इटाढ़ी: कथित एनकाउंटर में भरत तिवारी की मौत के विरोध में इटाढ़ी में निकाली गई न्याय यात्रा
Itarhi, Buxar | Jun 22, 2026 शाहपुर बिलोटी निवासी भरत भूषण तिवारी की कथित एनकाउंटर में हुई मौत को लेकर इटाढ़ी में लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग को लेकर न्याय यात्रा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सर्वेश पाठक ने किया। न्याय यात्रा इटाढ़ी बाजार से होकर सेल्फी प्वाइंट तक पहुंची, जहां लोगों ने मृतक भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि दी।