जमुई में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने दो किशोरियों को कुचला, मौके पर मौत
जमुई: जमुई जिले के सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर मंगलवार की अहले सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में दो किशोरियों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों किशोरियां शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां नेतुला मंदिर, कुमार में पूजा-अर्चना कर पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान धरसंडा मोड़ के समीप नवादा की ओर से सिकंदरा आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सिकंदरा-नवादा मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।
खबर विस्तार से पढ़ने के लिए कमेंट में दिए लिंक पर क्लिक करें...
Jamui, Jamui | Oct 13, 2026