मंझनपुर: छोगरियन का पूरा में मेडिकल के बाद कार्रवाई में टालमटोल का आरोप, दलित युवक पर सुलह का दबाव बनाने की शिकायत
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के छोगरियन का पूरा गांव का एक मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वायरल पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि मारपीट के मामले में मेडिकल परीक्षण होने के बावजूद पुलिस कार्रवाई में टालमटोल कर रही है। पीड़ित दलित युवक पर सुलह-समझौते का दबाव बनाने और मामले को रफा-दफा करने की कोशिश किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।