बिजनौर में नूरपुर की ग्राम पंचायत सत्तोनंगली में सड़क पर जल भराव से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया है। और भारी मात्रा में कीचड़ भरा है। गुरुवार को सुबह करीब 10:00 बजे तमाम महिलाओं ने प्रदर्शन किया है।और ग्राम प्रधान पर गांव में विकास न कराने और घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाया है