असपा नेता इकराम हसन का लक्सर विधायक मो. शहजाद पर पलटवार, बयान को लेकर साधा निशाना।
आजाद समाज पार्टी के लक्सर विधानसभा प्रभारी इकराम हसन ने लक्सर विधायक मो. शहजाद के हालिया बयान पर पलटवार किया। यह प्रतिक्रिया उस बयान के जवाब में आई है, जिसमें एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में विधायक मो. शहजाद ने लक्सर से अन्य मुस्लिम प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने को लेकर कथित तौर पर इसे भाजपा और संजय गुप्ता की टीम कहा था।
इकराम हसन ने विधायक के बयान पर सवाल उठाते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि जनता राजनीतिक बयानों का जवाब आने वाले समय में देगी। इस बयान के बाद लक्सर की सियासत में बयानबाज़ी और तेज हो गई है।
#JanwaniExpress #IkramHasan #MohdShahzad #Laksar #AzadSamajParty #Haridwar #UttarakhandPolitics #BreakingNews #PoliticalNews #HindiNews #NewsUpdate #Election2027 #LatestNews #Politics #LaksarNews