हरिद्वार: हरिद्वार में धूमधाम से मनाया जा रहा है गुरु पूर्णिमा का पर्व, हर की पौड़ी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
हरिद्वार में आज धूमधाम के साथ गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। सुबह सवेरे से ही हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आज के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है इसलिए श्रद्धालुओं ने मां गंगा में स्नान दान कर सुख शांति की कामना की। आपको बता दे कि हरिद्वार में आज तमाम मठ मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।