खुरई: बेटी को अपहरण से बचाने बाइक सवार बदमाशों से भिड़ी माँ घायल, भोपाल में इलाज के दौरान मौत
Khurai, Sagar | Nov 1, 2026 शहरी थाना के मुड़िया फार्म पर अपनी बेटी को बाइक सवारों से अपहरण से बचाने के लिए उसकी माँ बाइक सवारों से भिड़ गई, जिसमें वह गंभीर घायल हो गई, इलाज के दौरान भोपाल में उसकी मौत हो गई, जानकरी मिलते से सेन समाज में भारी आक्रोश उमड़ पड़ा, जिले भर से सेन समाज के लोग थाने पहुंचे और सख्त कार्यवाही की मांग की, रविवार शाम 5 बजे थाना प्रभारी ने बताया कि जाँच की जा रही है।