निज़ामाबाद: अल्लीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास से दहेज हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चाकू भी बरामद
जनपद आजमगढ़ के थाना निजामाबाद की पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में वांछित अभियुक्त अर्जुन (27 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है वह मिल्कीपट्टी गांव का निवासी है। आरोप है कि 1 मई 2026 की रात दहेज की मांग को लेकर उसने अपनी पत्नी चिन्ता देवी पर चाकू और ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी मामले में मृतका की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था ।