मेहदावल: संतकबीरनगर में गौशाला की खराब व्यवस्था पर अधिकारियों का कड़ा निरीक्षण
संतकबीरनगर के मेंहदावल स्थित कान्हा गौशाला की खराब व्यवस्था को लेकर गुरुवार दोपहर डीएम के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी और एसडीएम ने निरीक्षण किया। भूसे की गुणवत्ता खराब पाई गई, इसके बाद सुधार के आदेश दिए गए। साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश मिले।