मेहदावल: भगौसा गांव में चोरों ने की चोरी, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस
संतकबीरनगर के बेलहर कला थाना क्षेत्र में गुरुवार रात चोरों ने एक घर में नकब लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर लाखों रुपये के कीमती सामान और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।शुक्रवार सुबह 7:00 बजे पीड़ित राम बृक्ष पुत्र रामलाल ने बताया कि चोरी की घटना उस समय हुई जब उनका पूरा परिवार घर में सो रहा था। सुबह