खबर रामनगर से है, जहां गोवर्धना थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक श्रवण कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को आनन-फानन में रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। सोमवार सुबह 10