बड़ौत: दोघट व टीकरी में विद्युत लाइन से तार चोरी करने और खंभा क्षतिग्रस्त करने के मामले में दो आरोपी हुए गिरफ्तार
Baraut, Bagpat | May 8, 2025 दोघट पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि दोघट व टीकरी में विद्युत लाइन से तार चोरी व खंबा क्षतिग्रस्त करने के 2 मामलों में 2 वांछित आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आरोपी सूरज व फौजी गांव भभीसा कांधला शामली के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है