रामगढ़ शेखावटी: भाखरवासी गांव के पास एक युवक की बाइक को बदमाशों ने कार से मारी टक्कर, मारपीट व ₹2.79 लाख की लूट की वारदात को दिया अंजाम
सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी के भाखरवासी गांव के पास बदमाशों ने एक युवक की बाइक को कार से टक्कर मारी और बाद में उससे मारपीट करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इस संबंध में पीड़ित उमेश कुमार ने थाने में मामला दर्ज कराया है कि 6 से 7 बदमाशों ने मारपीट कर उसके ₹2.79 लाख के साथ मोबाइल और एटीएम लूट लिया। वहीं पुलिस ने भी इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।