कैसरगंज: रामलला पुरवा के पास बाइक व साइकिल में हुई टक्कर, दो लोग हुए घायल
फखरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामलला पुरवा के पास बाइक व साइकिल की जोरदार टक्कर में दो लोग घायल हो गए। हादसे में समीर की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। समीर बाजार से अपने घर बाइक से जा रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। हादसे में समीर का साथी भी घायल हो गया।