कैसरगंज: मंझारा तकौली गांव में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग को चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
कैसरगंज थाना क्षेत्र के मंझारा तकौली गांव निवासी बुजुर्ग को घर के बाहर चारपाई पर सोते समय चार पहिया वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय बुजुर्ग की रास्ते में हुई मौत। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।