कैसरगंज: कैसरगंज में राज्य पेयजल स्वच्छता मिशन की टीम को खंड विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन योजना के अतंर्गत विकास खण्ड कैसरगंज के परिसर से एक जागरूकता वाहन रथ को खंड विकास अधिकारी सत्य प्रकाश पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।यह जागरूकता वाहन गांव गांव भ्रमण कर नमामि गंगे जल जीवन मिशन के लिए ग्रामीणो को जागरूक करेगा।