कैसरगंज: कैसरगंज विद्युत उपकेंद्र पर उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ ने एसएसओ की ड्यूटी लगाने की की मांग
उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ ने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड कैसरगंज को एक पत्र प्रेषित करते हुए कैसरगंज विद्युत सब स्टेशन पर एसएसओ की ड्यूटी लगाने की मांग की है। जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गोस्वामी ने बताया कि प्रावधान के मुताबिक प्रत्येक विद्युत उपकेंद्र पर चार एसएसओ एवं चार परिचालकीय सहायक रखने की व्यवस्था है।