कैसरगंज: फखरपुर थाना परिसर में फीस कमेटी की हुई बैठक, भाईचारा व एकता के साथ त्योहार मनाने की लोगों से अपील की गई
कैसरगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत थाना फखरपुर परिसर में आगामी त्योहारों को लेकर पीस कमेटी की बैठक की गई। जिसमें आसपास के संभ्रांत व्यक्ति सहित लोग मौजूद रहे। उप जिलाधिकारी कैसरगंज व थाना अध्यक्ष सहित तमाम पुलिस के अधिकारी पीस कमेटी की बैठक में मौजूद रहे। भाईचारा व एकता के साथ त्योहार मनाने की लोगों से अपील की गई।