मंझनपुर: पवैया गांव की पीड़िता इंद्रानी ने 13 साल से ससुरालवालों की प्रताड़ना झेलने के बाद इंसाफ की गुहार लगाई
करारी क्षेत्र की रहने वाली इंद्रानी ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। इंद्रानी पुत्री शीतल, वर्तमान में पवैया थाना करारी में निवासरत हैं। उन्होंने बताया कि उनकी शादी 13 वर्ष पूर्व सैंता थाना सन्दीप घाट के रहने वाले रामू पुत्र केशन से हुई थी। उसके बाद से उसे प्रताड़ित किया जा रहा