मंझनपुर: दुबारा गांव में बेटे को घर से उठा ले जाकर पीटा, जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
सन्दीपनघाट थाना क्षेत्र के दुबारा गांव की महिला ने अपने बेटे के साथ हुई मारपीट और जानलेवा धमकी को लेकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़िता सीमा देवी का आरोप है कि उसके बेटे यश को कुछ दबंगों ने घर से उठा लिया और गांव के बाहर ले जाकर बेरहमी से पीटा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई।