अजीतमल: 20 साल से बदहाल सड़क पर ग्रामीणों का गुस्सा, डीएम से मरम्मत की गुहार लगाई
फफूंद-बाबरपुर मार्ग स्थित बल्लापुर गांव से ग्राम पंचायत अजुआपुर होते हुए अछल्दा मार्ग को जोड़ने वाली सड़क की बदहाल हालत को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। करीब 20 वर्षों से मरम्मत के अभाव में सड़क जगह-जगह गहरे गड्ढों में तब्दील हो गई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क आसपास