पहाड़ी: भैंसेड़ा गांव में 11 हजार केवी लाइन की चपेट में आने से महिला की हुई मौत
भैंसेड़ा में 11 हजार केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पहाड़ी जीएसएस पहुंचकर बिजली विभाग के खिलाफ विरोध जताया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इसी लाइन से पहले भी हादसे हो चुके हैं, लेकिन विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए। सूचना रविवार शाम 7 बजे मिली है।