मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के जामगांव (एम) स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 में शामिल हुए।
इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चन्द्राकर, साजा विधायक श्री ईश्वर साहू, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राकेश पाण्डेय, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, दुर्ग संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, पुलिस महानिरीक्षक श्री अभिषेक शांडिल्य, आयुक्त समग्र शिक्षा श्रीमती किरण कौशल तथा कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कराकर आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को पुस्तकें, गणवेश एवं साइकिल वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।
#VishnuDeoSai #Chhattisgarh #Education #SushasanSarkar #Durg
3 views | Durg, Chhattisgarh | Jul 20, 2026