बच्चों को विज्ञान, नवाचार और नई संभावनाओं से जोड़ने की दिशा में निरंतर अग्रसर है सुशासन सरकार।
राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने विद्यालय की खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का अवलोकन किया तथा विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए अंतरिक्ष विज्ञान और खगोल विज्ञान से संबंधित मॉडलों की सराहना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि, "वैज्ञानिक सोच, नवाचार और तकनीकी दक्षता ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। राज्य सरकार विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।"
प्रयोगशाला भ्रमण के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चन्द्राकर, साजा विधायक श्री ईश्वर साहू, छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री राकेश पाण्डेय, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, स्कूल शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, दुर्ग संभाग आयुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, पुलिस महानिरीक्षक श्री अभिषेक शांडिल्य, आयुक्त समग्र शिक्षा श्रीमती किरण कौशल तथा कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
#VishnuDeoSai #Chhattisgarh #ShalaPraveshotsav #ScienceEducation #Innovation
5 views | Durg, Chhattisgarh | Jul 20, 2026