घाटीगांव: परमार होटल में युवक पर हांकी से हमला, गाली-गलौज के बाद मारपीट का मामला दर्ज
ग्वालियर के पनिहार थाना क्षेत्र स्थित परमार होटल में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे एक युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान होटल संचालक और मैनेजर ने युवक पर हांकी से हमला कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस द्वारा रविवार सुबह 9 बजे दी गई।