रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में आठवीं कक्षा की एक बालिका का अर्धनग्न अवस्था में शव नहर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद से परिजन और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। परिजन रातभर घटनास्थल पर शव रखकर बैठे रहे और आरोपी की गिरफ्तारी से पहले शव उठाने से साफ इनकार कर दिया।जानकारी के अनुसार बालिका शनिवार को घर से आठवीं कक्षा की परीक्षा देने के लिए निकली थी।