कनवास: दरा घाटी में जाम से जनजीवन प्रभावित, पुलिस ने यातायात सुचारू करने में उप अधीक्षक ने संभाला मोर्चा
Kanwas, Kota | Jul 19, 2025 दरा घाटी नेशनल हाईवे पर शनिवार को भारी जाम की स्थिति बन गई। लगातार हो रही बारिश के चलते सड़क पर गड्ढे हो गए हैं, जिससे वाहन बेहद धीमी गति से चल पा रहे हैं। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। शनिवार देर रात करीब 10 बजे यातायात के दबाव को देखते हुए पुलिस उप अधीक्षक घनश्याम मीणा स्वयं मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।