कनवास: कुराड़ गांव से चार युवकों को शांति भंग के आरोप में देवली मांजी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | Jul 21, 2025 देवली मांजी थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में कार्रवाही करते हुए कुराड़ गांव से चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अजय, रोहित, हरीश और राहुल को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126 एवं 170 के तहत हिरासत में लिया। पुलिस मुख्यालय से सोमवार शाम करीब 7:30 बजे जारी प्रेस नोट में यह जानकारी दी गई।