खंडेला: ढाणी काजला वाली से कुएं की मोटर व केबल हुई चोरी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Khandela, Sikar | Apr 11, 2024 ढाणी काजला वाली से कुएं की मोटर एवं केबल चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित चौथमल ने गुरुवार को जाजोद थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित की शिकायत पर जाजोद थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।