खंडेला: महिला केंद्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, महिलाओं को मतदान को लेकर दिलाई गई शपथ
महिला केंद्र में मंगलवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम के तहत आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में महिला केंद्र में उपस्थित महिलाओं को लोकतंत्र के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए 19 अप्रैल को शत प्रतिशत मतदान करने को लेकर शपथ दिलाई गई।