खंडेला: नाइन्डा जोहड़ी के पास शराब की दुकान के सेल्समैन से हुई मारपीट, छीने ₹18500
Khandela, Sikar | Apr 10, 2024 नाइन्डा जोहड़ी के पास शराब दुकान के सेल्समैन के साथ मारपीट की घटना हुई है। सेल्समैन अनिल कुमार ने आज जाजोद थाने में मामला दर्ज कराया कि घर जाते समय नाइन्डा जोहड़ी के पास 3 बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर ₹18500 छीन लिए। पीड़ित की शिकायत पर जाजोद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।