कोईलवर: बहियारा गांव में मक्खियों का बढ़ा प्रकोप, मच्छरदानी के अंदर खाना खाते का हुआ वीडियो वायरल
कोईलवर प्रखंड के बहियारा गांव में मक्खियों का प्रकोप बढ़ने से मच्छरदानी के अंदर लोगों का खाना खाते इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बहियार गांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है की रात्रि के समय में भी एक महिला के द्वारा मच्छरदानी के अंदर बच्चों को खाना खिलाया जा रहा है। और मच्छरदानी पर मक्खियों बैठी हैं