पहले CCTV कैमरे का एंगल बदला, फिर छत के रास्ते घुसे बदमाश: ग्वालियर की सराफा दुकान से लाखों का माल साफ...
ग्वालियर के ग्वालियर थाना क्षेत्र में चोरों ने बेहद शातिर तरीके से एक सराफा दुकान को निशाना बनाया। देर रात तीन नकाबपोश बदमाश साईंनाथ ज्वेलर्स की छत के रास्ते अंदर पहुंचे और सबसे पहले CCTV कैमरे का रुख बदल दिया, ताकि उनकी हरकतें साफ रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद उन्होंने दुकान के ताले तोड़कर करीब 6 किलो चांदी, 3 तोला सोना और नकदी समेट ली और उसी रास्ते से फरार हो गए। सुबह दुकान खुलने पर वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे कैमरों की मदद से बदमाशों की पहचान व उनके फरार होने के रूट का पता लगाने में जुटी है।