पटना ग्रामीण: 14 वर्षीय लड़की के लापता होने पर परिजनों ने सड़क जाम कर तोड़फोड़ की
आलमगंज थाना क्षेत्र के बिस्कोमान कॉलोनी से 14 वर्षीय लड़की के लापता होने के 24 घंटे बाद परिजनों ने मंगलवार की दोपहर 2:00 के करीब सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने कई वाहनों में तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मामला शांत कराया और जाम हटवाया। वहीं, पूरे मामले पर परिजनों और पुलिस ने अपनी बात रखी है।